फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब मिला कांस्टेबल निलंबित

Wed, 29 Mar 2017 11:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने रात्रि भ्रमण के दौरान ड्यूटी से नदारद मिलने पर एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों और थाना प्रभारियों से सवाल किया कि चौराहों पर कई पुलिसकर्मी होने के बावजूद यातायात सुचारु रूप से क्यों नहीं चल रहा है? कप्तान ने दो टूक कहा कि ऐसी व्यवस्था हो कि ट्रैफिक रुकने न पाए। सड़कों पर सफेद पट्टी से बाहर खड़े वाहनों को तत्काल उठाया जाए।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने मंगलवार रात शहर के भ्रमण के दौरान कई चौराहों की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। घंटाघर पर तैनात ट्रैफिक पुलिस का सिपाही संदीप नदारद मिला तो कप्तान ने उसे निलंबित कर दिया। ओरिएंट चौक पर तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी गायब मिली। उसके भी तत्काल निलंबन के आदेश कर दिए। इसी बीच पता चला कि महिला कांस्टेबल आठ बजे अपनी ड्यूटी पूरी होने के बाद गई थी। जबकि, एसएसपी वहां 8.20 बजे पहुंचीं। यह जानने के बाद एसएसपी ने महिला कांस्टेबल निलंबन वापस ले लिया।
विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल आदि अधिकारियों से बात कर पूछा कि ट्रैफिक संचालन में क्या दिक्कत आ रही है। ट्रैफिक पुलिस के अलावा सिविल पुलिस को भी पीक आवर में मदद के लिए लगाया गया है। ऐसे में व्यवस्था में अपेक्षा के अनुरूप सुधार होना चाहिए। यदि कही भी ट्रैफिक रुका तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन


चार स्नूकर संचालकों पर जुर्माना
पटेलनगर पुलिस ने बिना लाइसेंस के स्नूकर प्वाइंट चलाने वाले संचालकों जोगेंद्र भट्ट निवासी पथरी बाग, शैलेंद्र राणा निवासी बंजारावाला, अंकित कुमार निवासी ब्रह्मपुरी और चंद्रबनी निवासी मोहित बलोदी का दस-दस हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें