फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब देहरादून के एसएसपी की कार का हुआ चालान, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Wed, 04 Dec 2019 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • स्टॉप लाइन जंप करने पर कप्तान ने कराया चालक का चालान
  • एसएसपी ने दिलाराम चौक पर कार रुकवाकर सीपीयू से कराया चालान 
  • बोले, यातायात नियमों का पालन करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी 
विज्ञापन
रूपया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने मंगलवार को दिलाराम चौक पर स्टाप लाइन जंप करने पर चालक से नाराजगी जताई। उन्हाेंने सीपीयू के जवानों को बुलाकर चालक का एक हजार का कैश चालान कराया। उन्हाेंने कहा कि यातायात नियमाें का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन


एसएसपी अरुण मोहन जोशी मंगलवार तीसरे पहर पौने चार बजे के करीब दिलाराम चौक होते हुए विकास नगर जा रहे थे। इसी बीच कार चालक महावीर ने जल्दबाजी दिखाते हुए दिलाराम चौक स्टॉप पर लाइन जंप कर दी। कप्तान जोशी ने चालक से नाराजगी जताते हुए कार रुकवा ली।

Trending Videos
विज्ञापन

सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है

कार से बाहर आकर एसएसपी ने चौक पर मौजूद सीपीयू के उप निरीक्षक सुमित को चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। सीपीयू ने चालक का एक हजार रुपये का कैश चालान किया। उन्हाेंने चालक को भविष्य में ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी दी।

उन्हाेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमाें का उल्लंघन किसी भी दशा में सहन न किया जाए। कोई भी हो वैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए। यातायात नियमाें का पालन कराकर ही सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके वाहन चालक भी नियमाें की अनदेखी न करें। उनके कार चालक के चालान से दूसरे सरकारी वाहन चालक भी इससे सबक लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें