डीआईजी ऑफिस में स्टिंग करते एक युवक को पुलिसकर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी लावारिस वाहन छुड़ाने के बहाने ऑफिस में दाखिल हुआ था और मोबाइल से पुलिसकर्मियाें का वीडियो बनाने लगा। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी तो उसकी करतूत पकड़ में आ गई। पुलिस ने युवक का मोबाइल कब्जे में लेकर आरोपी से धारा पुलिस चौकी में पूछताछ की।
सरकारी दफ्तराें में कर्मचारियों और पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर ‘स्टिंग’ के किस्से तो आपने कई सुने होंगे, लेकिन मंगलवार को एक युवक सीधे ही डीआईजी ऑफिस में ‘जासूसी’ करने पहुंच गया। युवक पुलिसकर्मियों से किसी लावारिस वाहन को छुड़ाने की बात कर रहा था। अपने काम में व्यस्त पुलिसकर्मियाें ने उसकी करतूत पर ध्यान नहीं दिया।