वसंत विहार इलाके में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने वाले नौवीं के छात्र ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। छात्र पांच दिन से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रेमनगर क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी में कार्यरत प्रोफेसर के 14 साल के बेटे ने नौ फरवरी की रात लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। लहूलुहान हालत में परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए थे, जहां पर आपरेशन के बाद से वह वेंटीलेटर पर था। इस मामले में पुलिस ने लाइसेंसी शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में छात्र के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
शुक्रवार सुबह साढे़ दस बजे के करीब छात्र ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां और पिता को गहरा सदमा लगा है। छात्र काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। कई माह पहले उसने स्कूल में भी खुद को ब्लेड मारकर खुदकुशी का प्रयास किया था।