फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जीता स्कॉच अवॉर्ड - 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत उल्लेखनीय कार्यों के लिए देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को स्कॉच अवॉर्ड-2022 दिया गया है। स्कॉच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड सोनिका को यह पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि स्कॉच पुरस्कार साल 2003 में स्थापित हुआ और यह पुरस्कार उन लोगों, परियोजनाओं और संस्थानों को दिया जाता है जो देश को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं। दूसरी ओर पुरस्कार मिलने के बाद जिलाधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना सोनिका का कहना है कि देहरादून स्मार्ट सिटी को एक पृथक पहचान मिल रही है। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पूर्व में भी विशेष कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि डीआईसीसीसी का काम पूरा कर लिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीआईसीसीसी) को स्थापित किए जाने के बाद शहर को सुरक्षित बनाने में मदद मिली है। डीआईसीसीसी के तहत राजधानी दून में 536 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनके जरिये अब तक कुल 56060 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। डीआईसीसीसी से तेज वाहन चलाने वालों पर रोक लगाने में मदद मिली है। इसके अलावा शहर में 107 स्थानों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीबी) स्थापित किए गए हैं। 24 स्थानों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (पीएएस) लगाए गए हैं। 50 वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड (वीएमडी) लगाए गए हैं। राजधानी में 58 स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉगनेशन (एएनपीआर) कैमरे स्थापित किए गए हैं। यातायात के भारी दबाव को देखते हुए राजधानी में 36 सेंसर ‘ए’ और 40 सेंसर ‘बी’ लगाए गए हैं। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए स्कॉच-2022 का पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें