फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग; SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Sun, 19 Jul 2026 10:50 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सात व्यक्ति चारों ओर से उफनती धारा के बीच बने टापू पर फंस गए।
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने नदी में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर के समीप नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


सीसीआर, देहरादून के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सात व्यक्ति चारों ओर से उफनती धारा के बीच बने टापू पर फंस गए हैं और उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि नदी का बहाव अत्यधिक तेज था और फिसलनयुक्त तट के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। फंसे हुए लोग स्वयं बाहर निकलने में असमर्थ थे।
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशिक्षित जवानों ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से तेज बहाव के बीच सुरक्षित तरीके से टापू तक पहुंच बनाई और सुनियोजित अभियान चलाकर सभी सात लोगों को एक-एक कर सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
 

विज्ञापन

इन्हें किया रेस्क्यू
- मुकेश (35 वर्ष), पुत्र महादेव, निवासी बल्लीवाला।
- सुशील (36 वर्ष), पुत्र इंद्रदेव, निवासी सीमा द्वार।
- प्रेम कुमार (27 वर्ष), पुत्र महेंद्र, निवासी सीमा द्वार।
- रोशन गुप्ता (32 वर्ष), पुत्र जनार्दन गुप्ता, निवासी सीमा द्वार।
- राजीव (30 वर्ष), पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी सीमा द्वार।
- पवन सिंह (25 वर्ष), पुत्र इंद्रदेव, निवासी सीमा द्वार।
- सूरज साहनी (30 वर्ष), पुत्र सिताराम साहनी, निवासी सीमा द्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें