भारी बारिश की आशंका को देखते हुए देहरादून जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और 12वीं तक के विद्यालयों में शनिवार की छुट्टी घोषित की गई है। प्रभारी जिलाधिकारी जीएस रावत ने बताया कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी एसबी जोशी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि, उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। विशेषकर सात जिलों में ज्यादा बारिश होगी। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुमाऊं के निचले मैदानी क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।