फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आज से बदला फ्लाइटों का शेड्यूल, ये है नया समय

Wed, 01 Jul 2020 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन

डोईवाला जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आज से फ्लाइटों का शेड्यूल बदल गया है। एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट सुबह 7:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची और 8:00 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरी। दूसरी फ्लाइट पंतनगर से 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगी और 11:00 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को मुंबई से दोपहर 12:25 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी  और यहां से दोपहर 1:05 पर मुंबई के लिए रवाना होगी। इंडिगो की दूसरी फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1:50 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इंडिगो की तीसरी फ्लाइट मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंगलुरु से दोपहर 2:55 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और दोपहर 3:55 बजे वापस रवाना होगी। एयर इंडिया की आखिरी फ्लाइट शाम 7:10 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और शाम 7:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। एयरपोर्ट निदेशक बीके गौतम ने बताया की उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें