फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: राशन की दुकान पर बिक रही 51 रुपये किलो प्याज

Sat, 16 Nov 2019 11:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • निरंजनपुर सब्जी मंडी में दूसरे दिन भी बिकी 48 रुपये किलो प्याज   
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोगों को राहत देने के लिए सस्ते राशन की दुकानों पर 51 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचा जा रहा है। प्रत्येक राशन कार्ड पर दो किलो सस्ता प्याज खरीदा जा सकता है। वहीं, निरंजनपुर मंडी में लगाए गए काउंटर पर सुबह छह से दोपहर दो बजे तक 48 रुपये किलो प्याज खरीद सकते हैं।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति की ओर से कारगी, भंडारी बाग, निरंजनपुर, नवादा (दो दुकानों में), चुक्खूवाला, धर्मपुर (दो दुकानों में), मोहब्बेवाला (चार दुकानों में) और कालीदास रोड स्थित राशन की दुकानों पर प्याज उपलब्ध कराया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन दुकानों से 51 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदा जा सकता है।

प्रत्येक कार्ड पर दो किलो प्याज उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरी ओर निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को दूसरे दिन भी काउंटर पर 48 रुपये किलो प्याज बेची गई। हालांकि कुछ आढ़ती 48 रुपये प्रति किलो में छोटे प्याज और 60 रुपये प्रति किलो में बड़े प्याज बेच रहे थे।
विज्ञापन


इस पर ग्राहकों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में मंडी अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दुकानदारों ने 48 रुपये किलो प्याज बेचे। मंडी के मीडिया प्रभारी अजय डबराल ने बताया कि शुक्रवार को कुल 25 कुंतल सस्ते प्याज की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें