फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़कें खोल रही हैं राजधानी दून की पोल

Sun, 25 Aug 2013 08:14 PM IST
अमर उजाला, प्रेम प्रताप, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में पिछले कई दिनों से मौसम खुल गया है, लेकिन जिम्मेदार महकमे सड़कों की सुध नहीं ले रहे हैं। दून की तमाम सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए है। इन गड्ढों में कहीं पर कुछ भी नहीं तो कहीं पर केवल रोड़ी डालकर अफसर भूल गए है।
विज्ञापन


पैचवर्क का काम बेहद मंद गति से किया जा रहा है, जिसके कारण शहर के आम लोगों को हिचकोले खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लगभग दो माह से अधिक समय से सड़कों का बुरा हाल है। इन सड़कों पर आम आदमी को निकलना मुश्किल हो रहा है।

गड्ढे इतने खतरनाक बने हुए है, जहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और एमडीडीए के अधिकारी बदहाल सड़कों को ठीक कराने के लिए तैयार नहीं है। विशेष तो यह है कि जो सड़कें मार्च, अप्रैल और मई में बनी थी, वे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इन सड़कों की मरम्मत कराने की जहमत उठाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैयार नहीं है। टर्नर रोड पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गड्ढों में बड़ी-बड़ी रोड़ी बिछाकर भूल गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का बुरा हाल
सहारनपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, गांधी रोड, टर्नर रोड, कारगी-मातावाला रोड, कारगी-बंजारावाला मार्ग।

राष्ट्रपति के लिए चमकी ये सड़कें
नंदा की चौकी से बिधौली, हरिद्वार रोड।

मौसम खुलते ही सभी अधिशासी अभियंताओं को पैचवर्क कराने का निर्देश दे दिया गया था। कुछ स्थानों पर पैचवर्क

का कार्य किया भी जा रहा है। जहां पर बचा है, उन क्षेत्रों में तेजी से कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें