फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा...अब ED का शिकंजा, समन भेजकर आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया

Thu, 09 Jan 2025 10:45 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun Registry Fraud: अब तक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में 13 मुकदमे दर्ज कर 20 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की एसआइटी तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आरोपियों से संपत्ति के बारे में पूछताछ करेगा। आरोपी कमल बिरमानी, जितेंद्र खरबंदा सहित कई अन्य आरोपियों को ईडी ने समन भेजा है। फर्जीवाड़े में शामिल रहे सहारनपुर निवासी केपी सिंह के पुत्र को भी समन भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जुलाई-2023 में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। तत्कालीन जिलाधिकारी सोनिका को शिकायत मिली थी कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के रिकार्ड रूम में जमीनों के दस्तावेज बदल दिए गए हैं। राजस्व अभिलेखागार से इनके रिकार्ड भी गायब कर दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर जांच के निर्देश दिए थे।

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों से छात्रों को जोड़ने की पहल, स्कूल आएगी प्रचार की गाड़ी, सीट बुक करा सकेंगे
विज्ञापन


अब तक रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में 13 मुकदमे दर्ज कर 20 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की एसआइटी तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं समेत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में 30 अगस्त को ईडी ने 18 ठिकानों पर छापा मारा था।
विज्ञापन


अब ईडी ने कमल बिरमानी, इमरान अहमद व देवराज तिवारी, बिल्डर जितेंद्र खरबंदा और संतोष अग्रवाल, हुमांयु परवेज, केपी सिंह के बेटे अभिनव सहित सात-आठ अन्य आरोपियों को समन भेजकर तलब किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें