फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun : रेलवे ट्रैक पर रखा था सरिया और चढ़ गई ट्रेन, देहरादून एक्सप्रेस के साथ हादसा बचा

Fri, 18 Oct 2024 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

इंजन के नीचे तेज आवाज आने और चिंगारी उठने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
Indian Railways
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठगोदाम से देहरादून आ रही 14119 देहरादून एक्सप्रेस ट्रैक पर रखे 15 फीट लंबे सरिया पर चढ़ गई। इंजन के नीचे तेज आवाज आने और चिंगारी उठने से लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन


देहरादून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे देहरादून आ रही थी। ट्रेन जैसे ही डोईवाला और हर्रावाला के बीच पहुंची लोको पायलट अनुज गर्ग को इंजन के नीचे तेज आवाज सुनाई दी। खतरे का अंदेशा होते ही उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन रोक दी। उन्होंने अपने असिस्टेंट के साथ नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे करीब 15 फीट लंबा और तीन सूत मोटा सरिया पड़ा हुआ था। 

किसी तरह सरिया निकालकर किनारे कर दिया गया और ट्रेन को सुरक्षित वहां से देहरादून रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। साथ ही मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के साथ ही आरपीएफ को दी गई। रेलवे की ओर से डोईवाला कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


सरिया... संयोग या साजिश जांच शुरू
हाल ही में देशभर में कई स्थानों पर ट्रेन पलटाने की साजिश के तहत सिलिंडर, ड्रम आदि रखकर रेलवे लाइन अवरुद्ध करने की साजिशें हुई हैं ऐसे में इस घटना पर जीआरपी और पुलिस अलर्ट हो गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि आखिरकार सरिया रेलवे पटरी पर कैसे आया। बताया जा रहा है कि जहां घटना हुई वहां आसपास निर्माण भी चल रहा है। 

ट्रैक पर सरिया होने के पीछे यह भी कारण हो सकता है कि कुछ लोग सरिया लेकर जा रहे हों और एक सरिया ट्रैक पर छूट गया हो। दूसरी आशंका यह भी है कि हो सकता है किसी ने सरिया को जानबूझकर वहां रखा हो। पुलिस और जीआरपी ने हर बिंदु पर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें