फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 22 करोड़ में सबसे पहले राजपुर रोड बनेगी 'स्मार्ट', नवंबर में शुरू होगा काम

Sat, 26 Oct 2019 11:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून स्मार्ट सिटी प्रा. लि. अगले महीने से स्मार्ट रोड का काम राजपुर रोड से शुरू करेगा। करीब 22 करोड़ रुपये से आठ किलोमीटर सड़क को स्मार्ट बनाया जाना है। इस कार्य की समय सीमा 18 माह तय की है। इसके लिए तीन समितियां बनाई गई हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में देहरादून स्मार्ट सिटी प्रा. लि. की बैठक हुई। इसमें स्मार्ट रोड का कार्य अगले माह से शुरू होने की बात कही गई। इस दौरान यातायात प्रबंधन समेत सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। स्मार्ट रोड से संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी इसमें शामिल करने की बात कही।

तीन समितियां भी बनाई गई। स्टीयरिंग कमेटी नीतिगत निर्णय, समन्वय समिति कार्य के क्रियान्वयन और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर निर्धारण समिति कार्य कराने और जनता की समस्या निवारण प्रक्रिया बनाएगी। देहरादून स्मार्ट सिटी प्रा. लि. के सीईओ डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्मार्ट रोड के तहत हरिद्वार रोड का 1.5 किलोमीटर, ईसी रोड का 2.9 किमी, राजपुर रोड का 1.8 किमी और चकराता रोड का 1.8 किमी हिस्सा स्मार्ट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। स्मार्ट रोड पर मल्टी यूटीलिटी डक्ट भी बनेगा। इसके अलावा सेंसर युक्त एलईडी लाइटें लगेंगी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी यातायात प्रकाश चंद्रा, उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, बीसी बिनवाल, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल शैलेंद्र सिंह, मनीष सेमवाल, आरपी पंत, डीओ रतूड़ी आदि मौजूद रहे। 

आठ किलोमीटर की स्मार्ट रोड का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 18 माह की समयसीमा तय की है। स्मार्ट रोड बनने से लोगों को बेहद सहूलियतें मिलेंगी।
विज्ञापन

- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, सीईओ, देहरादून स्मार्ट सिटी प्रा. लि. 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें