पुल से रस्सी फेंककर निकाला बाहर
इस पर पुलिस ने नदी के दोनों ओर से मोर्चा संभाला। एक टीम उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के सामने पुल पर भी खड़ी हो गई। दोनों युवक चिल्लाते हुए पानी में बहते हुए पुल के नीचे से निकलने वाले थे। इसी दौरान पुलिस ने वहां रस्सी फेंक दी। दोनों युवकों को इन रस्सियों के सहारे ऊपर खींच लिया गया। बचाए गए युवकों के नाम अनिल कुमार और जिम्मेदार निवासी बिहार हैं।
टापू पर युवकों की तलाश में जुटी एनडीआरएफ
उधर, झाझरा में जलवायु टावर के पीछे भी दो युवकों के बहने की सूचना मिली। पता चला कि दोनों युवक पानी में बहकर एक टापू पर पहुंच गए हैं। रात के अंधेरे में पुलिस को रेस्क्यू अभियान चलाने में मुश्किल आईं तो एनडीआरएफ को सूचना दी गई। पास ही के कैंप से एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और युवकों की तलाश शुरू की। देर रात तक युवकों की तलाश जारी थी।