क्या है पानी के डिस्चार्ज का तरीका
डाकपत्थर बैराज की पानी रोकने की क्षमता 50 हजार क्यूसेक है। इससे अधिक जमा होने वाले पानी को बैराज के कुल 25 गेट के माध्यम से यमुना नदी में डिस्चार्ज कर दिया जाता है। बैराज के गेट में लगे सेंसर से हर आधा घंटा में निकले पानी की रिपोर्ट ली जाती है। बैराज से फिलहाल हर घंटे लगभग 60 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है जो बैराज से आगे चलकर और अधिक बढ़ जाता है।
यमुना में पानी की मात्रा बहाव के हिसाब से घटती बढ़ती रहती है। इसलिए दिल्ली के संबंध में कोई अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। डाकपत्थर बैराज से अभी पानी का लगातार डिस्चार्ज किया जा रहा है। बैराज से संबंधित बिजली परियोजनाएं अभी बंद हैं।
- विमल डबराल, एपीआरओ, जलविद्युत निगम