फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : रेलवे बनाएगा 15 मंजिला आवासीय टावर, आम लोगों को भी होगा आवंटित

Wed, 27 Nov 2019 09:57 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रेलवे स्टेशन के पास आवासीय योजना बनाने की तैयारी
  • रेलवे भूमि विकास निगम योजना पर कर रहा काम 
  • रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दून में एक अदद आशियाना बनाने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। एमडीडीए की तर्ज पर अब रेलवे भी आवासीय योजना बनाने जा रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियाें की मानें तो रेल भूमि विकास निगम स्टेशन पर खाली जमीन पर 15 मंजिला आवासीय टावर बनाने जा रहा है। भूकंपरोधी तकनीक पर आधारित आवासीय योजना के पूरा होने के बाद इसे रेवले अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों को भी आवंटित किया जाएगा।

स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि 15 मंजिला जिस आवासीय योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है उसमें अत्याधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ ही खेलकूद मैदान, सामुदायिक भवन, क्लब व स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी मिलेेंगी।
विज्ञापन


योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी रेल भूमि विकास निगम को सौंपी गई है। इसके सर्वे का काम पूरा भी कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो राजधानी दून में यह अपने आप में ऐसी इकलौती आवासीय योजना होगी जो 15 मंजिला होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें