फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: निवेशकों को फ्लैट या ब्याज सहित पैसा लौटाएगा पुष्पांजलि बिल्डर्स

Thu, 26 Nov 2020 09:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • काम आया पुलिस का दबाब, पुष्पांजलि प्रोजेक्ट का एक डायरेक्टर आया सामने, दिया आश्वासन
  • निवेशकों ने पुष्पांजलि जयमल एंड इंफ्राटेक लिमिटेड के एमडी व डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में फ्लैट दिलाने के नाम पर लगभग 88 निवेशकों से धोखाधड़ी करने वाले पुष्पांजलि बिल्डर्स पर आखिकरकार दून पुलिस का दबाब काम आया। अब न केवल निवेशकों को फ्लैट उपलब्ध होंगे, बल्कि जो फ्लैट नहीं लेना चाहते हैं उन्हें ब्याज सहित पैसा वापस मिलेगा। पुष्पांजलि बिल्डर के एक डायरेक्टर ने बृहस्पतिवार को पुलिस को लिखित में इसका आश्वासन दिया है। वहीं, डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि निवेशकों को किसी प्रकार की हानि नहीं होने दी जाएगी। 

विज्ञापन


विदित है कि जुलाई में पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ थाना रायपुर में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि बिल्डर्स ने कई लोगों से फ्लैट के नाम पर 40 करोड़ रुपये से अधिक ठग लिए। इसके बाद बिल्डर के खिलाफ थाना राजपुर के साथ ही डालनवाला में कई लोगों ने कंपनी के एमडी दीपक मित्तल सहित सात निदेशकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए।

इसके बाद डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने मामले की जांच के लिए सीओ डालनवाला के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की। एसआईटी ने एमडी और निदेशकों पर लगातार दबाब बनाया। इस पर कंपनी के एमडी ने विदेश से पुलिस को फोन कर निवेशकों के पैसे लौटाने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी आज तक कुछ नहीं हो पाया।
विज्ञापन


पुलिस के लगातार दबाव के बाद बृहस्पतिवार को पुष्पांजलि बिल्डर्स कंपनी का एक डायरेक्टर राजपाल वालिया पुलिस के सामने आया। डायरेक्टर ने लिखित में आश्वासन दिया कि 31 दिसंबर 2021 तक सभी 88 निवेशकों को फ्लैट या फिर उनका पैसा ब्याज सहित लौटा दिया जाएगा। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एमडी ने मेरे नाम कर दी है जमीन : डायरेक्टर
डायरेक्टर राजपाल वालिया ने बताया कि एमडी देश से बाहर है। बताया कि जिस जमीन पर फ्लैट बनने हैं, उसकी पावर ऑफ अटार्नी एमडी दीपक मित्तल ने अपने पिता के नाम की थी। एमडी के पिता ने अब जमीन मेरे नाम कर दी है। बताया कि अगले माह से फ्लैट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और सभी निवेशकों को फ्लैट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कहा कि जो फ्लैट नहीं लेगा, उसको ब्याज सहित धनराशि वापस कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें