फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा...तीन महिलाओं समेत छह पकड़े

Sun, 29 Jun 2025 08:33 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाएं आती हैं। ये महिलाएं अपनी परिचित महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराती हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार लड़के और लड़कियां - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से गेस्ट हाउस के मैनेजर समेत छह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में तीन महिलाएं भी हैं। मौके से बहुत सी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। सूचना थी कि गेस्ट हाउस में संचालक महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता है।

सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कार्रवाई की। पता चला कि यह गेस्ट हाउस चमोली के नरेंद्र सिंह ने लीज पर लिया है। इसमें बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाएं आती हैं। ये महिलाएं अपनी परिचित महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराती हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Chunav: मानसून में निर्वाचन आयोग के लिए चुनौतियों का चुनाव...खूब बरसेंगे मेघ

विज्ञापन

पुलिस ने यहां से पश्चिम बंगाल के तापस साहू, बिहार के कमलेश साहनी व संजीत कुमार और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें