फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कर्ज के दबाव में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, रकम लेने घर पहुंचने लगे थे लोग, परिवार में कोहराम

Sun, 22 Mar 2026 05:48 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अमरीश प्रॉपर्टी डीलिंग और सीमेंट-सरिया का कारोबार करता था। व्यापार के चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ा था। धीरे-धीरे वह कर्ज के तले दबते चले गए। इससे वह मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर थानाक्षेत्र निवासी एक कारोबारी ने कर्ज के दबाव में आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि घटना शुक्रवार की है। मृतक की पहचान अमरीश गोयल के रूप में हुई है। वह ओल्ड राजपुर चौक बाजार क्षेत्र का रहने वाला है।

बताया कि अमरीश प्रॉपर्टी डीलिंग और सीमेंट-सरिया का कारोबार करता था। व्यापार के चलते उन्हें कर्ज लेना पड़ा था। धीरे-धीरे वह कर्ज के तले दबते चले गए। कर्जदार उनके घर पर तगादा करने आ रहे थे। इससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने 20 मार्च को जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम ने बदला मस्तिष्क का मिजाज: हार्मोन में हो रहा बदलाव, मनोरोग ओपीडी में पहुंच रहे मरीज, ऐसे करें बचाव

इसके बाद उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव शनिवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें