फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजपुर में भाजपा नेता के फ्लैट पर पुलिस का छापा, बिना अनुमति आधी रात तक  चल रही थी पार्टी

Tue, 09 Sep 2025 11:32 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

भाजपा नेता फ्लैट पर होम स्टे चलता है, जिसे एक समूह ने पार्टी के लिए बुक करवाया था। देहरादून में वीकेंड के दौरान बिना अनुमति के देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर कार्रवाई के निर्देश हैं।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर इलाके में एक भाजपा नेता के फ्लैट पर रविवार देर रात पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने छापामारा। पुलिस का कहना है कि मौके पर बिना अनुमति आधी रात तक पार्टी हो रही थी। मादक पदार्थों के सेवन की आशंका से वहां मौजूद सभी 11 लोगों की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें मादक पदार्थों की पुष्टि नहीं हुई, हालांकि सभी लोगों का इलाके की शांति भंग करने पर पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।

विज्ञापन


राजपुर इलाके में भाजपा नेता का फ्लैट साईं मंदिर के पास है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उस फ्लैट पर होम स्टे चलता है, जिसे एक समूह ने पार्टी के लिए बुक करवाया था। देहरादून में वीकेंड के दौरान बिना अनुमति के देर रात तक चलने वाली पार्टियों पर कार्रवाई के निर्देश हैं। इसके तहत एएनटीएफ की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।

Dehradun: कार शोरूम की बाउंड्री वॉल तोड़कर अंदर घुसा तेज रफ्तार ट्रक, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त, वीडियो
विज्ञापन


वहां मौजूद 11 लोगों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।मादक पदार्थों के सेवन की पुष्टि न होने पर चालान की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की है। वह इस पर होमस्टे चलाते हैं। इस संबंध में उनका पक्ष लेने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन


देहरादून के सभी होम स्टे, गेस्ट हाउस, क्लब और अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को स्परूष्ट हिदायत दी गई है कि बिना अनुमति के देर रात तक किसी भी तरह की पार्टी या कर्यक्रम का आयोजन न करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें