फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun : पुलिस अलर्ट, 451 लोगों के चालान और 115 संदिग्धों से पूछताछ; शहर से गांव तक चलाया गया सत्यापन अभियान

Thu, 08 May 2025 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

इस दौरान 451 लोगों के किराएदार, नौकरों और मजदूरों के सत्यापन न कराने चालान किए गए। इसके अलावा 115 संदिग्ध लोगों को थाने चौकी लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस अलर्ट... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर पुलिस ने शहर और देहात क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 451 लोगों के किराएदार, नौकरों और मजदूरों के सत्यापन न कराने चालान किए गए। इसके अलावा 115 संदिग्ध लोगों को थाने चौकी लाकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की ओर से अलर्ट रहने के निर्देश मिले थे। इसके बाद ही पुलिस फोर्स को शहर और देहात क्षेत्र में सत्यापन अभियान में लगाया गया। इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन न कराने वाले लोगों के चालान किएग। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों को थाने चौकी लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर भी शहर के कई इलाकों में गश्त की। हालात पर नजर रखते हुए पुलिस हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह हुई कार्रवाई

  • सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या - 2117
  • 83 पुलिस एक्ट में किये गये चालान- 316
  • 83 पुलिस एक्ट में जुर्माना - 31 लाख 60 हजार रुपये
  • 81 पुलिस एक्ट में चालानों की संख्या- 135
  • 81 पुलिस एक्ट में जुर्माना - 33750 हजार रुपये
  • थाने पर लाए गए संदिग्ध व्यक्ति - 115

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें