फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: प्रेमनगर टी स्टेट में चेकिंग के दौरान पुलिस की मुठभेड़, गोकशी का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

Sun, 15 Nov 2026 09:35 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी स्टेट देर रात बदमाश की पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
देेहरादून में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की शनिवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। ठाकुरपुर रोड पर टी स्टेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पल्सर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस को पिस्तौल दिखाकर भागने का प्रयास किया।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीछा किया तो दरू चौक से मीठीबेरी की ओर टी स्टेट में आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान इरशाद (32) पुत्र मोहम्मद जमशेद निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल भेजा गया। वहीं, फरार आरोपी की पहचान शमीम निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसकी तलाश में पुलिस की ओर से टी स्टेट क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है।

श्रीनगर में हादसा: फरासू के पास चमधार स्लाइडिंग जोन में स्कूटी खाई में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि घायल इरशाद ने इसी महीने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी स्टेट और बिधौली रोड पर गोकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस को मौके से 315 बोर का एक तमंचा और खोखा कारतूस मिला है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक रस्सी भी बरामद की गई है।

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ घायल आरोपी से पूछताछ की। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें