फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर-ए-तैयबा के खत से राष्ट्रपति को 'खतरा'

Sat, 24 Aug 2013 03:52 PM IST
अमर उजाला, गौरव नौड़ियाल, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दून यात्रा और लश्कर की गतिविधियों ने पुलिस के लिए समस्या खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस राष्ट्रपति के दून दौरे पर कोई चूक नहीं होने देना चाहती, लिहाजा दून समेत राज्य के अन्य हिस्सों से भी पुलिस बल को देहरादून बुलाया जा रहा है।

लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर के नाम से हरिद्वार के रेलवे अधीक्षक जीके दास को भेजे गए धमकी भरे खत के चलते पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं।

हाल ही में लश्कर के बड़े आतंकी अब्दुल करीम टुंडा की उत्तराखंड से गिरफ्तारी और अब लश्कर के एरिया कमांडर करीम अंसारी के नाम से मिले खत ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पहले ही उत्तराखंड पुलिस और खुफिया विभाग को टुंडा के बारे में जानकारी न होने से पुलिस और खुफिया विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ चुका है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए आतंकी संगठन के खत को गंभीरता से ले रही है। खत में हरिद्वार के धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन पुलिस दून में भी सक्रिय हो गई है। आईबी और एलआईयू की मदद से भी पुलिस खत के तार खंगाल रही है। पुलिस पूरे मामले को ट्रेस कर रही है। राष्ट्रपति 26 अगस्त को दून आएंगे।

हिरासत में संदिग्ध
एसटीएफ ने आमवाला सैन्य क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी मामले में कुछ भी बताने को राजी नहीं है, दोनों व्यक्तियों से पुलिस गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस हरिद्वार में लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर करीम अंसारी के नाम से भेजे गए खत को ट्रेस करवा रही है। राष्ट्रपति की दून यात्रा को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
- ममता बोहरा, एसपी देहात

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें