फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी के डर से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग, डीएम ने समझाया दूर किया भ्रम

Tue, 04 Feb 2020 11:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
एनआरसी - फोटो : social media
विज्ञापन

देश में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर मचे हंगामे ने लोगों की चिंता बढ़ाना शुरू कर दी है। मंगलवार को तहसील मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस में कुछ लोग अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। इन लोगों का जन्म साल 1975 से 1980 के आसपास का है। डीएम ने जब इन लोगों से इतनी देरी से प्रमाण पत्र बनवाने के बारे में पूछा।

विज्ञापन


इन लोगों का जवाब था कि सीएए और एनआरसी लागू होने के बाद उनका प्रमाण पत्र मांगा जाएगा, इसलिए वह जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी से भी कोई जन्म प्रमाण पत्र नहीं मांगा जा रहा है। डीएम के आश्वासन बाद लोग वापस चले गए।  

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की फरियाद लेकर तहसील दिवस में पहुंचे सहसपुर निवासी मुमताज फैजल और मुर्जविर रहमान ने कहा कि उनके पास आधार कॉर्ड, पासपोर्ट, पेन कॉर्ड सब कुछ है। इसके बावजूद डर सता रहा है कि सीएए और एनआरसी लागू होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र न मांग लिया जाए, इसलिए वह प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने शुरू किया मंडल प्रवास

भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने मंगलवार से मंडलों में प्रवास शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने सुबह जीएमएस मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल के घर चाय पर चर्चा की। परिवार से परिचय के बाद उनके घर पर पार्टी का झंडा लगाया। इसके बाद वह प्रेमनगर कांवली मंडल अध्यक्ष और शिवालिक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावत के परिवार के साथ परिचय व पार्टी संगठन पर बातचीत की।

दोपहर दो बजे श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष के आवास पर भोजन के साथ मंडल की सीमाओं पर चर्चा की। केदार मंडल अध्यक्ष विजय रावत, बालावाला मंडल अध्यक्ष अशोक राज पवार के घर भी गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व सीएए के समर्थन में प्रचार करने को कहा। 
विज्ञापन

घर-घर जाकर मांगा लोगों से सहयोग

रुड़की स्थित पिरान कलियर में भीम आर्मी एकता मिशन ने लोगों से नगर पंचायत क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर धरने में शामिल होने की गुहार लगाई है, वहीं लोगों से सीएए व एनआरसी के विरोध को सफल बनाने की मांग की है।
 
पिरान कलियर हज हाउस के सामने पार्किंग स्थल पर एक फरवरी से सीएए व एनआरसी के खिलाफ भीम आर्मी का धरना प्रदर्शन चल रहा हैं। मंगलवार को भीम आर्मी एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह कस्बे की जनता के बीच पहुंचे और उन्हें सीएए और एनआरसी के बारे में समझाकर सहयोग की अपील की।
 
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिह ने कहा कि केंद्र सरकार धर्म के आधार पर जनता को बाट रही है। लोग सीएए व एनआरसी के विरोध में धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दें। वहीं हज हाउस के सामने पार्किंग में चौथे दिन भी सीएए और एनआरसी का विरोध धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें