फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: घर में फंदे पर लटका मिला शव, आईटीबीपी जवान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Thu, 19 Mar 2026 05:57 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सीमाद्वार के पास एक महिला फंदे पर लटकी है।  मृतका के परिजनों ने आईटीबीपी जवान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के सीमाद्वार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राजवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सीमाद्वार के पास एक महिला फंदे पर लटकी है। थाना बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और उसे फंदे से उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। मृतका के पति बाहर काम करते हैं, उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

Dehradun:  डेढ़ साल तक 'पापा जी' की हैवानियत दबाए बैठी रही मासूम, मां के पूछने पर बेटी की सिसकियों ने खोले राज
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। बसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि मृतका के परिजनों ने राजवीर निवासी आईटीबीपी सीमाद्वार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें