फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मंत्री निशंक का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष समेत 100 से ज्यादा पर मुकदमा 

Fri, 31 Jul 2020 08:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप, सोशल डिस्टेंसिंग का किया उल्लंघन
  • अध्यक्ष समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार, थाने से मिली जमानत 
  • अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने की मांग को लेकर घेराव करने जा रहे थे 
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट करने की मांग को लेकर देहरादून में मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार न तो इनके पास अनुमति थी और न ही प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी समेत पांच को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता हाथीबड़कला होते हुए मंत्री के आवास की तरफ कूच करने लगे। यहां उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया तो पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।

उनके पास प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति भी नहीं थी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया था। करीब आधे घंटे तक चली मशक्कत के बाद कार्यकर्ता नहीं मानें तो प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी व 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई चलाएगी इंकलाब अभियान

एनएसयूआई जिला मुख्यालय पौड़ी में इंकलाब अभियान चलाएगी। जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने बताया कि इसके तहत एनएसयूआई कार्यकर्ता पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण करेंगे। इस दौरान जनता से मूलभूत समस्याओं को लेकर बातचीत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जनसमस्याओं को लेकर पालिकाध्यक्ष से समाधान की मांग की जाएगी। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, नवीन नेगी, प्रतीक बिष्ट, ऋषभ पंवार, मोहन रावत, शुभम व सुमित आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें