फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट दून के सपने को फिर झटका, तीसरी सूची से भी गायब रहा नाम

Tue, 20 Sep 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन योजना में एक बार फिर देहरादून को जोर का झटका लगा है। लगातार तीसरी बार सूची से देहरादून का नाम गायब है। दो चरणों में पिछड़ने के बाद इस बार देहरादून को पक्का दावेदार माना जा रहा था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की इस योजना के तहत देशभर में 100 स्मार्ट सिटी बनाई जानी है। इसके तहत पहले दो चरणों में 33 शहरों की घोषणा हो चुकी है। कोलकाता के हटने के बाद इनकी संख्या 32 रह गई थी।

मई में सरकार ने दूसरे चरण के 13 शहरों की घोषणा की थी और तीसरी सूची के तहत 27 शहरों नाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने इन शहरों की घोषणा की। मई में जारी हुई स्मार्ट सिटी की सूची में देहरादून केवल दो अंकों से चूक गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई जतन काम न आया, हर दांव गया बेकार

स्मार्ट सिटी
देहरादून में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट के रूप में चाय बागान प्रोजेक्ट की जगह पुराने शहर को संवारने का प्रोजेक्ट भेजा गया था। रेट्रोफीटिंग प्रोजेक्ट के रूप में पुराने शहर के विकास का खाका भेजा गया, लेकिन वह भी खारिज हो गया। अब चिंता की बात यह भी है कि आगे बजट मिलेगा या नहीं। अगर बजट न मिला तो प्रदेश स्तर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर भी असर पड़ने की आशंका है।

स्मार्ट सिटी का पूरा रिजल्ट आएगा तो उसका विश्लेषण करने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। पिछली बार हम डेढ़ अंक से चूक गए थे लेकिन सभी गलतियां सुधारकर ही तीसरी बार प्रपोजल भेजा गया था।
-आर मीनाक्षी सुंदरम, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी

सरकार सही तरीके से नहीं रख पाई पक्ष
स्मार्ट सिटी की तीसरी सूची में दून का नाम न होने पर महापौर विनोद चमोली ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार और एमडीडीए द्वारा हायर की गई एजेंसी सही तरीके से अपना पक्ष केंद्र के सामने नहीं रख पाई। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने इस अभियान में पूरा सहयोग किया है। दून का नाम क्यों सूची में शामिल नहीं हो पाया, इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें