फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को जन्म देने के बाद भूली मादा काकड़, इस व्यवहार से चिड़ियाघरकर्मी हैरान

Fri, 23 Oct 2020 11:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

बच्चों के प्रति माताओं का प्यार असीम और अद्भुत होता है। फिर चाहे वह इंसान हो या फिर जानवर, लेकिन दून चिड़ियाघर में मादा काकड़ का अपने बच्चे के प्रति व्यवहार हैरान करने वाला है। बच्चे को जन्म देने के बाद मादा काकड़ न सिर्फ बच्चे को दूध पिलाने से कतरा रही है, वरन वह बच्चे को भूल भी चुकी है। 

विज्ञापन


मादा काकड़ के बच्चे के प्रति ऐसे व्यवहार को देखकर दून चिड़ियाघर के अधिकारी, कर्मचारी भी हैरत में हैं। फिलहाल अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी बच्चे को बोतल से दूध पिला रहे हैं और उसकी पूरी देखभाल भी कर रहें है।

चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि पिछले दिनों एक मादा काकड़ ने चिड़ियाघर में बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन अप्रत्याशित तरीके से काकड़ बच्चे को न तो दूध पिला रही है और न ही उसकी देखभाल कर रही है। कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद मादा काकड़ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही है यह अपने आप में अप्रत्याशित है। 
विज्ञापन


वैसे तो जंगलों में बच्चों को जन्म देने वाले वन्यजीव उनकी पूरी देखभाल करते हैं, लेकिन मादा काकड़ का बच्चे के प्रति व्यवहार चौंकाने वाला है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि फिलहाल नवजात की पूरी देखभाल की जा रही है और उसे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी रही है। कर्मचारी बच्चे और मादा काकड़ की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें