रात को ही एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रात होने पर कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। युवक का शव पॉवर हाऊस के इंटैक से बरामद किया गया। चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक ने वीडियो में अपने कई रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। मृतक शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था। यह बात भी प्रकाश में आई है कि उस पर कर्जा भी था।
दो दिन पूर्व भी शराब पीकर झगड़ा करने पर परिजनों ने 112 नंबर पर उसकी शिकायत की थी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने घर पहुंच कर उसे समझाया था। मृतक नाबालिग को भगा लेने जाने के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है। परिजनों की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- संजय कुमार, प्रभारी, कोतवाली