फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: युवक ने पहले बनाया वीडियो, फिर नहर में छलांग लगाकर दी जान, कई रिश्तेदारों को ठहराया जिम्मेदार

Sun, 03 Sep 2023 07:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

अजीत कुमार दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। बीती शनिवार की शाम को आत्महत्या करने की बात कह कर वह घर से निकल गया था।
विज्ञापन
मृतक अजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर में गुडरिच गांव निवासी युवक ने नहर में कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पूर्व उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए कई रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने युवक के शव को ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार (24) पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम गुडरिच दो दिन से लगातार शराब पी रहा था। बीती शनिवार की शाम को आत्महत्या करने की बात कह कर वह घर से निकल गया, जिसे परिजनों ने गंभीरता से नहीं है। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

Haridwar: सरकारी स्कूल में छात्रों से साफ करवाया शौचालय, धुलाई करते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन


इस बीच आत्महत्या से पूर्व बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिस पर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। उसकी खोजबीन शुरू की गई। रात करीब 11 बजे युवक की चप्पल और मोबाइल पुल नंबर दो भीमावाला के समीप बरामद हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

रात को ही एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रात होने पर कुछ पता नहीं चल सका। सुबह होने पर फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। युवक का शव पॉवर हाऊस के इंटैक से बरामद किया गया। चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक ने वीडियो में अपने कई रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। मृतक शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था। यह बात भी प्रकाश में आई है कि उस पर कर्जा भी था।

दो दिन पूर्व भी शराब पीकर झगड़ा करने पर परिजनों ने 112 नंबर पर उसकी शिकायत की थी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने घर पहुंच कर उसे समझाया था। मृतक नाबालिग को भगा लेने जाने के आरोप में पूर्व में जेल जा चुका है। परिजनों की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- संजय कुमार, प्रभारी, कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें