कस्टम की टीम ने व्यक्ति को बरेली से आई डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) की टीम को सौंप दिया। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने सोना इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि देहरादून एयरपोर्ट के इंटरनेशनल न होने के कारण तस्कर दुबई से सोना लेकर पहले लखनऊ पहुंचा। वहां से फ्लाइट बदलकर सोमवार शाम देहरादून एयरपोर्ट उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, उस व्यक्ति ने प्राइवेट पार्ट (गुदा) में सोना छिपा रखा था।
देहरादून एयरपोर्ट पर तस्करी का पहला मामला
देहरादून एयरपोर्ट पर वर्ष 1982 से उड़ानों का संचालन हो रहा है। वर्ष 2006-07 में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद कई शहराें के लिए नई उड़ानें शुरू हुईं। लेकिन, अभी तक सोने की तस्करी का कोई भी मामला सामने नहीं आया था। यह पहला मामला है जब कोई व्यक्ति सोना तस्करी में पकड़ा गया है।