फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : कार की टक्कर से हुई थी युवक की मौत, आरोपी के दरवाजे पर शव रख परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 08 Dec 2020 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लग्जरी कार की टक्कर से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने शव आरोपी के दरवाजे पर रखकर हंगामा किया। क्षेत्र के लोगों ने परिवार के भरण-पोषण के लिए मुआवजे की मांग की। युवक परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके चार छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। इधर, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बावजूद इसके परिजनों ने वहां पर दो घंटे हंगामा किया। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 

विज्ञापन

रविवार शाम को काम से लौट रहे एक युवक विनोद निवासी काठबंगला की लग्जरी कार की टक्कर से मौत हो गई थी। विनोद अपने साथी की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा हुआ था। मामले में पुलिस ने कार चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी रजत त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन और क्षेत्रीय लोग शव को लेकर प्लीजेंट वैली स्थित आरोपी के घर पर चले गए। वहां पर उन्होंने कहा कि विनोद अपने घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी पत्नी, चार छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता पिता हैं। ऐसे में उनके सामने खाने का संकट आ खड़ा होगा। इसके लिए उन्होंने कार मालिक से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ते देख वहां पर पुलिस पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन, परिजन नहीं माने। इस पर कुछ देर बाद लोग थाने पहुंच गए। एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के परिवार ने इंश्योरेंस क्लेम मिलने तक पीड़ित परिवार का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें