फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शादी के डेढ़ माह बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर किया हंगामा

Thu, 03 Jun 2021 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा कर दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के डेढ़ माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है।

विज्ञापन


सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ज्ञात हुआ कि मृतका का नाम सुनीता पत्नी गौरव उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी 38 नई बस्ती चंदन नगर है, जिसकी लगभग डेढ़ माह पूर्व ही गौरव से शादी हुई थी। सुनीता ने बुधवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा कर दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, महिला की मौत

देहरादून के रायपुर में महाराणा प्रताप चौक के पास एक ट्रक ने स्कूटर सवार महिला को टक्कर मारी दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आशा नेगी (50) पत्नी जालम सिंह नेगी निवासी रायपुर अपने पति के साथ स्कूटर पर जा रही थी। कि अचानक चौक के पास साइड ले रहे स्कूटर को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर व्यापारी ने की आत्महत्या
वहीं हरिद्वार के ज्वालापुर के मेडिकल स्टोर व्यापारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अभी आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें