फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राजपुर में साई मंदिर के पास अचानक भरभराकर गिरी दीवार, वृद्ध महिला दबी, एसडीआरएफ ने निकाला

Fri, 05 Jun 2026 06:45 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: राजपुर रोड स्थित साई मंदिर के समीप एक दीवार अचानक ढह गई है, जिसके नीचे एक महिला दब गई।
विज्ञापन
दीवार ढहने से महिला दबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक दीवार अचानक भरभराकर गिरने से 85 वर्षीय वृद्ध महिला मलबे में दब गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को सूचना मिली कि राजपुर रोड स्थित साई मंदिर के समीप एक दीवार अचानक ढह गई है, जिसके नीचे एक महिला दब गई है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी दीपक पंत के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Dehradun: मस्जिद सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन का डीएम कार्यालय में कूच, भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने मलबे में दबी महिला को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। महिला घायल अवस्था में मिली, जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल दून अस्पताल भेजा गया। घायल महिला की पहचान मनसा देवी (85 वर्ष) पत्नी घराहन सिंह, निवासी बिरगीर वाली, राजपुर रोड, देहरादून के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें