फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रानीपोखरी में शराब का ठेका खोलने गई आबकारी टीम का विरोध, ग्रामीणों और महिलाओं ने किया हंगामा

Mon, 21 Apr 2025 08:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

ग्रामीणों का आरोप है कि रानीपोखरी में पहले से ही शराब के ठेके मौजूद हैं। इसके बावजूद जनभावनाओं के विपरीत मंदिर के पास शराब का ठेका खोला जा रहा है।
विज्ञापन
शराब की दुकान खोलने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर बड़कोट, रानीपोखरी में शराब की गाड़ी लेकर ठेका खोलने पहुंची आबकारी टीम को ग्रामीणों और महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बाद आबकारी टीम लोगों को दो दिन की मोहलत देकर शराब का वाहन लेकर वापस लौट गई।

विज्ञापन


क्षेत्रीय लोग बड़कोट वन रेंज जाने वाले रास्ते के पास शराब का ठेका खोले जाने को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रानीपोखरी में पहले से ही शराब के ठेके मौजूद हैं। इसके बावजूद जनभावनाओं के विपरीत मंदिर के पास शराब का ठेका खोला जा रहा है। पूर्व प्रधान विजय भट्ट ने कहा कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने नियमों के विपरीत निर्धारित नाप से अधिक जमीन लेकर उस जमीन को ठेके के लिए पचास हजार रुपये महीना किराए पर दिया है।

Uttarakhand: इलाका ही नहीं नई विधानसभा का प्रोजेक्ट भी फ्रीज, 12 साल से वन भूमि की स्वीकृति का इंतजार
विज्ञापन


मनोज रावत ने कहा कि ग्रामीण पिछले कई दिनों से शराब ठेका खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद आबकारी विभाग की टीम फोर्स के साथ शराब का वाहन लेकर पहुंची। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। विरोध के बाद आबकारी विभाग की टीम ने उन्हें दो दिन का समय देते हुए कहा है कि इन दो दिनों में ग्रामीण संबधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक अपनी बात रख सकते हैं।  

नियमों के अनुरूप ही प्रस्तावित जगह पर शराब की उप दुकान खोली जा रही है। दो साल पहले भी इस क्षेत्र में एक डिपार्टमेंटल स्टोर खोला गया था। जो नुकसान के चलते बंद हो गया है और पास में ही बार भी है। ग्रामीणों ने दो दिन का समय मांगा है। जिस कारण उनकी बात मानी गई है।
- प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें