उत्तराखंड में दिखता है विकास
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विकास दिखता है। जहां विकास दिखता है वहां मदद भी ज्यादा मिलती है। उत्तराखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदल रहा है। धामी सरकार ने चारधाम यात्रा में अमरनाथ यात्रा के बराबरी की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई है। मैं गुजराती हूं। यात्रा करने वाले गुजरात के लोगों से मुझे स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक मिलता है।
प्रोफेशनल से ज्यादा स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा का भाव
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में प्रोफेशनल से ज्यादा स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा का भाव है। कोरोना काल में जहां कई देशों में डॉक्टरों व नर्स ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। वहीं देश में डॉक्टरों व नर्सों ने सेवा भाव से सेवाएं दी है। इससे भारत की साख बढ़ी है। दुनिया ने भी भारत के कोविड प्रबंधन को माना है।
मेरे पहुंचने से पहले घर पर बैठे रहते थे धन सिंह
केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि जब भी मैं अपने दौरे से घर लौटता, उससे पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत घर पर बैठे रहते थे। जब उनसे पूछते कि अब क्या रह गया तो बताते थे कि चारधाम यात्रा के लिए 300 करोड़ चाहिए। उत्तराखंड देवभूमि में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए केंद्र की ओर से सहयोग व मदद की कोई कमी नहीं रहेगी।