नोटों की अटैची लेकर सचिवालय पहुंचे बॉबी पंवार
- फोटो : अमर उजाला
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार बुधवार को नोटों की अटैची लेकर सचिवालय के मुख्य गेट पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। उनका कहना था कि जन समस्याओं के समाधान के लिए वह सचिवालय में अधिकारियों से मिलना चाहते हैं। अधिकारी न फोन उठा रहे हैं और न उन्हें सचिवालय में प्रवेश दिया जा रहा है।
बॉबी पंवार सचिवालय खुलने के समय मुख्य गेट के बाहर पहुंच गए। वह हाथों में एक अटैची लिए हुए थे। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सचिवालय में जाने से रोक दिया। मीडियाकर्मियों के वहां पहुंचने पर बॉबी ने अटैची खोलकर दिखाई। अटैची में नोटों की गड्डियां थीं। कुछ देर बाद बॉबी ने अटैची वाहन में रख दी। उनका कहना था कि अटैची छीनी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि सात से आठ दिन तक मुख्य सचिव, सचिव और उनके पीएस को जनता की परेशानियों के हल के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फोन नहीं उठा है।
Uttarakhand: इस साल स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास बग्वाल और हरेला पर भी रहेगा अवकाश