10 रुपये की गोली के वसूलते थे 100 रुपये तक
एसएसपी ने बताया कि जो गोलियां पुलिस ने पकड़ी हैं उनका अधिकतम खुदरा मूल्य 10 रुपये है। ये गोलियां केवल डॉक्टर के पर्चे पर दी जाती हैं। लेकिन, इन्हें नशे के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। लिहाजा इन दवाओं आरोपी मनचाहे दामों पर बेचने लगे। एक गोली के जरूरत के हिसाब से 100 रुपये तक वसूले जाते थे। इसी तरह कैप्सूल को भी मोटे मुनाफे पर बेचते थे।
गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई, संपत्तियां भी जब्त होंगी
आरोपियों के खिलाफ फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इनकी संपत्तियां जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इनके अन्य साथियों और संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनके साथ कुछ और लोग भी मिले हो सकते हैं।
पुलिस टीम को इनाम
एसएसपी ने नशे की दवाओं की खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा आईजी गढ़वाल रेंज ने 40 हजार रुपये देने की घोषणा की। एसएसपी ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस को लगातार सजग रहकर क्षेत्र में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।