फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस से पकड़ी ढाई किलो चरस, चालक-परिचालक गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 06:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

Dehradun News: बस गर्ग ट्रेवल्स, देहरादून की है। केबिन में मिले बैग से 2.580 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के विकासनगर में सहसपुर थाना पुलिस ने उत्तरकाशी जिले से देहरादून आ रही निजी बस से करीब ढाई किलोग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक और परिचालक ने बताया कि वह लंबे समय से बस से चरस तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि केबिन में मिले बैग से 2.580 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

Cyber Attack In Uttarakhand: डाटा सेंटर और वेबसाइटों का सिक्योरिटी ऑडिट ही नहीं किया गया, अब उठाया ये कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


बस गर्ग ट्रेवल्स, देहरादून की है। चालक ने अपना नाम विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के जीवनगढ़ निवासी नसीम और परिचालक ने अपना नाम देहरादून के भंडारी बाग निवासी तालिब बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें