फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः डोईवाला में ट्रेन की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, वन विभाग की टीम पहुंची

Mon, 08 Mar 2021 11:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
हाथी की मौत - फोटो : ANI फाइल फोटो
विज्ञापन

डोईवाला के लच्छीवाला की  रेंज के अंतर्गत ट्रेन की टक्कर लगने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। हाथी के बच्चे की उम्र लगभग दो साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार तड़के हुआ। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी के शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना तड़के चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है।

विज्ञापन


गेंहू और गन्ने को नुकसान पहुंचा रहे हाथी

डोईवाला में मारखम ग्रांट के खैरी द्वितीय गांव में इन दिनों जंगली हाथी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। हाथियों का झुंड खेतों में तैयार खड़ी फसलों को क्षतिग्रस्त करने के अलावा आबादी में आ रहा है। इससे ग्रामीणों को जान माल का भय सताने लगा है। 

खैरी गांव में लगातार जंगली हाथियों की आमद हो रही है। खैरी गांव में गढ़वाली कालोनी क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ रहा है। रात में हाथियों का झुंड खेतों में खड़ी गन्ने और गेंहू की फसल को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। आबादी क्षेत्र में घुस आए हाथियों ने विकास कार्यों के लिए लगाया गया एक बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। गांव में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण रात में आवाजाही करने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


हाथी ने गेहूं की फसल को रौंद डाला

वहीं ऋषिकेश के श्यामपुर की ग्रामसभा भट्टोंवाला में बीते शनिवार शाम घुसे एक हाथी ने एक व्यक्ति की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। साथ ही कई किसानों की फसल को भी रौंद डाला। मौके पर प्रधान और वन विभाग की टीम ने भी निरीक्षण किया। 

भट्टोंवाला में बीते शनिवार शाम एक हाथी घुस आया। हाथी ने भानु प्रकाश रांगड़ के घर की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह किसानों के खेत में पूरी रात चहलकदमी करता रहा। उसने कई किसानों की गेहूं की फसल को रौंद डाला। किसान कलम सिंह रांगड़, गोविंद सिंह, किशन सिंह, वेद प्रकाश और विक्रम सिंह आदि की गेहूं की फसल को हाथी ने बुरी तरह रौंद डाला। ग्राम प्रधान दीपा हरपाल राणा ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग ने किसानों के हुए नुकसान का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें