शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। एसओ के मुताबिक, करीब 10-12 युवकों का दल सहस्रधारा पहुंचा था। दोपहर के वक्त युवक नदी में बह गया। उसे बचाने के लिए दो दोस्त भी नदी में कूद गए, लेकिन रातभर हुई तेज बारिश के कारण नदी का बहाव बेहद तेज था। ऐसे में उनके पैर भी नदी तल से उखड़ गए और तीनों बह गए।
मनोज किनारे पर ही बह रहा था। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। एसओ के अनुसार, ये सभी कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले सभी ने सहस्रधारा में नहाने का मन बनाया था। इसी बीच यह हादसा हो गया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।