फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा देने आया संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा, करीब 12 परीक्षाओं में भूमिका आई सामने

Mon, 29 Dec 2025 10:16 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान रिशी कुमार नाम का युवक परीक्षा देने आया। उसने जब बायोमीट्रिक किया तो उसकी फोटो पूर्व में हुई परीक्षाओं में अलग-अलग परीक्षार्थियों के नाम के साथ मैच हो गई।
विज्ञापन
सॉल्वर ऋषि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के चमन विहार स्थित एक परीक्षा सेंटर से रविवार को एक संदिग्ध सॉल्वर पकड़ा गया। आरोपी की करीब 12 परीक्षाओं में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पता चला है कि उसके पेपर देने के बाद कई लोग भर्ती भी हो चुके हैं।

परीक्षा केंद्र के कमांडिंग ऑफिसर सूरजपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार को आईबीपीएस स्केल तीन की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान ऋषि कुमार, देवीका स्काइपर, रामनगर, गाजियाबाद (यूपी) ने जब बायोमीट्रिक किया तो उसकी फोटो पूर्व में हुई परीक्षाओं में अलग-अलग परीक्षार्थियों के नाम के साथ मैच हो गई।

विज्ञापन


हालांकि रविवार को हुई परीक्षा में उसका बायोमेट्रिक सही पाया गया। यानी यह परीक्षा वह खुद के लिए ही दे रहा था लेकिन पूर्व में हुईं करीब 12 परीक्षाओं में पेपर सॉल्वर की भूमिका में उसका नाम सामने आया है।
 

एंजेल चकमा हत्याकांड: पुलिस बोली- जन्मदिन की पार्टी में हुआ था विवाद, नस्लीय टिप्पणी के साक्ष्य नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आरोपी के परीक्षा देने के बाद कई लोग भर्ती भी हो गए हैं। इसी आधार पर परीक्षा के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें