बनेंगे महिला पुलिस बूथ, सीसीटीवी कैमरे भी बढ़ेंगे
एक पक्ष के व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इसके लिए उन्होंने यहां पर पुलिस बूथ और गश्त बढ़ाने की मांग की। इस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को गश्त बढ़ाने और बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों से दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए भी थाना पुलिस को निर्देशित किया गया।
रातभर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स
पलटन बाजार और इसके आसपास पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात रखने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक पक्ष का कार्यक्रम भी है। इसके मद्देनजर लगातार गश्त की जाएगी। कोतवाली शहर और आसपास के धार्मिक स्थलों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
दोनों पक्षों के व्यापारियों के साथ वार्ता की गई है। कुछ मांगें उन्होंने रखी थीं, जिनके आधार पर अगली कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में एसएसपी से वार्ता की गई है।
- सवीन बंसल, जिलाधिकारी
अपराधियों का कोई धर्म जाति नहीं होती। कानून अपना काम कर रहा है। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। पुलिस सभी घटनाक्रमों की निगरानी कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
- अजय सिंह, एसएसपी