फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सेलाकुई में 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ-एएनटीएफ ने की संयुक्त कार्रवाई

Mon, 27 Jul 2026 01:45 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सेलाकुई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.521 किलोग्राम कैटामाइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी स्कूटी की डिक्की में कैटामाइन छिपाकर ले जा रहे थे। मौके पर मौजूद औषधि निरीक्षक ने बरामद ड्रग की पहचान कैटामाइन के रूप में की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए गहन जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार निवासी जमनपुर, सेलाकुई और अंकित तिवारी निवासी हरदोई (हाल निवासी सेलाकुई) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.521 किलोग्राम कैटामाइन, एक जूपिटर स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ये भी पढे़ं...Chamoli: वसुधारा ट्रैक की सफाई का जिम्मा संभालेगी माणा की ईडीसी, बुग्यालों को प्लास्टिक कचरे से बचाने की पहल

इस संबंध में थाना सेलाकुई में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/22(सी)/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने आमजन से नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें