फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सैन्य सम्मान के साथ हुआ सैनिक का अंतिम संस्कार, परीक्षा देने के बाद बेटे ने पिता को दी मुखाग्नि

Sun, 08 Feb 2026 12:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सैनिक की कोयंबतूर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। देर रात उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
नायक महावीर सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नायक महावीर सिंह रावत का गमगीन माहौल के बीच सैन्य सम्मान के साथ हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे गौरव रावत ने गेट की परीक्षा देने के बाद अपने पिता को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


कोयंबटूर (तमिलनाडु) में तैनात डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में नायक के पद पर तैनात महावीर सिंह रावत (51) पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह रावत की पांच फरवरी को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनके पार्थिव शरीर को इंडिगो के विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया था। रविवार को सैनिक को श्रद्धांजलि देने कई लोग उनके कोठारी मोहल्ला, जौलीग्रांट स्थित आवास पहुंचे। लेकिन सैनिक के पुत्र की प्रेमनगर के एक कॉलेज में गेट की परीक्षा थी। 12:30 बजे परीक्षा देने के बाद सैनिक के बेटे गौरव रावत करीब दो बजे अपने घर जौलीग्रांट पहुंचे।

Uttarakhand: सीएम योगी का पंचूर में भव्य स्वागत, बच्चों को दुलारते दिखे, बोले-हम भी तेरे दादा लगते हैं
विज्ञापन


सैनिक का पार्थिव शरीर देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महावीर सिंह रावत की पत्नी हिमांशी रावत का रो रोकर बुरा हाल है। सैनिक की छोटी बहन मंजू देवी कुछ देर के लिए बेसुध हो गई। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें