फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: शॉर्ट सर्किट बन रहा आग का बड़ा कारण, पैनेसिया अस्पताल हादसे के बाद फायर विभाग की चेतावनी

Thu, 21 May 2026 11:57 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अधिकतर हादसे बिजली की ओवरलोडिंग, खराब वायरिंग और उपकरणों के गलत इस्तेमाल से होते हैं। लोग अक्सर घर या प्रतिष्ठानों में बिजली बोर्ड और वायरिंग की क्षमता से अधिक उपकरण जोड़ देते हैं जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैनेसिया अस्पताल में एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग ने एक बार फिर इलेक्ट्रिकल सुरक्षा और फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद फायर विभाग ने लोगों और प्रतिष्ठान संचालकों को सतर्क रहने की अपील की है। पिछले एक साल में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग की घटनाओं में सबसे अधिक कारण शॉर्ट सर्किट ही रहा है।

विज्ञापन


चीफ फायर ऑफिसर अभिनव त्यागी ने बताया कि अधिकतर हादसे बिजली की ओवरलोडिंग, खराब वायरिंग और उपकरणों के गलत इस्तेमाल से होते हैं। लोग अक्सर घर या प्रतिष्ठानों में बिजली बोर्ड और वायरिंग की क्षमता से अधिक उपकरण जोड़ देते हैं जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। खासकर गर्मियों में एसी, कूलर और अन्य हाई-पावर उपकरण लगातार चलने से यह जोखिम और बढ़ जाता है।

उन्होंने सलाह दी कि बिजली बोर्ड की क्षमता के मुताबिक ही उपकरण लगाए जाएं और घर की बिजली की हैंडलिंग कैपेसिटी का ध्यान रखा जाए। समय के साथ लोग अपने घरों में उपकरण बढ़ाते जाते हैं लेकिन वायरिंग और लोड क्षमता की जांच नहीं कराते जो दुर्घटना की वजह बन सकता है।
विज्ञापन


Hospital Fire: बेबस बेटे के सामने लपटों के बीच तड़पती रही मां, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजर

विज्ञापन

सीएफओ ने कहा कि एसी की समय-समय पर सर्विसिंग बेहद जरूरी है। यदि कंप्रेसर का फैन खराब हो, वैपराइजर चैंबर या फिल्टर में दिक्कत हो और एसी लगातार चलता रहे तो आग लगने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा लूज वायरिंग, ओवरलोडिंग और खराब इलेक्ट्रिकल कनेक्शन से भी सावधानी बरतनी चाहिए।

बिजली उपकरणों के पास न हो ज्वलनशील पदार्थ
फायर विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि एसी या अन्य बिजली उपकरणों खासकर गरम होने वाले हिस्से के पास पर्दे, कॉटन या अन्य ज्वलनशील सामान न रखें। दीपक या खुली आग के आसपास भी ऐसे पदार्थ खतरनाक हो सकते हैं। पैनेसिया अस्पताल की घटना में भी एसी के ठीक नीचे लगे पर्दे ने ही सबसे पहले आग पकड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें