शाहजहांपुर का नाम सामने आने के बाद एसटीएफ की जांच की सुई सात साल पुराने गाजियाबाद पुलिस की कार्रवाई की तरफ घूम गई। वर्ष 2019 में गाजियाबाद पुलिस ने शाहजहांपुर के एक गांव के प्रधान और गन डीलर को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह में कुल पांच सदस्य शामिल थे।
जांच में पता चला था कि शाहजहांपुर में बड़े पैमाने पर ये फर्जी लाइसेंस बनवाए गए और फिर उन्हें गाजियाबाद ट्रांसफर किया गया। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर के इस पुराने गैंग की भी पड़ताल की जा रही है। गाजियाबाद और शाहजहांपुर पुलिस व प्रशासन के साथ संपर्क कर इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी। जल्द ही इसमें बड़ी कार्रवाई हो सकती है।