फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर: पिकनिक मनाने गए पांच युवक देर रात टापू में फंसे, SDRF ने ऐसे किया रेस्क्यू

Tue, 13 Sep 2022 02:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देर रात सिटी कंट्रोल रूम की ओर से एसडीआरएफ को कुछ युवकों के नदी में फंसे होने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पांच युवक टापू पर फंसे थे। 
विज्ञापन
एसडीआरएफ ने युवकों को किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के मालदेवता में सोमवार देर रात नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान पांच युवक नदी में ही टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित निकाला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात सिटी कंट्रोल रूम की ओर से एसडीआरएफ को कुछ युवकों के नदी में फंसे होने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पांच युवक टापू पर फंसे थे। 

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की भी आशंका
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गौतम कुमार पुत्र रामकिशन, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- ईश्वर विहार, रायपुर देहरादून, कोशिन्द्र पुत्र बलजीत सिंह, 23 वर्ष, हाल निवासी- मंदाकिनी विहार, रायपुर, प्रवीण सिंह पुत्र सोमपाल, 28 वर्ष, निकट रायपुर थाना काली मंदिर, देहरादून, सोकिम कुमार पुत्र सोमपाल, 30 वर्ष, मनोज कुमार पुत्र सोमपाल, 23 वर्ष,  मालदेवता नदी के पास पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान वे नदी में भी चले गए। लेकिन अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वे वहीं फंस गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने रस्सी के सहारे युवकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें