18 इंजेक्शन लगे और एक महीने तक लगेंगे टीके
मोहिनी के फौजी पति विजय क्षेत्री उस दौरान ड्यूटी पर शहर से बाहर थे। वह घटना की सूचना घर आए। पत्नी को कैंट अस्पताल ले गए। जहां उनका देर रात तक इलाज चला। विजय ने बताया कि दोनों अस्पताल के डॉक्टर पत्नी के सिर के जख्मों की वजह से भर्ती करने के लिए कह रहे थे, लेकिन देर रात उन्हें घर आना पड़ा, क्योंकि घर में तीन साल की बिटिया है। उन्होंने बताया कि पत्नी को इलाज के दौरान 18 इंजेक्शन लगे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि सिर में गहरे जख्म होने के कारण संक्रमण का ज्यादा खतरा बना हुआ है, इसलिए अगले एक महीने तक इंजेक्शन लगेंगे।
कुत्ता मालिक संवेदनहीन
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद कुत्ता मालिक का संवेदनहीन रवैया रहा। उन्होंने घटना के बाद अफसोस तक नहीं जताया। लोगों से यह जरूर कहा कि यह तो किसी को काटता नहीं, पता नहीं उन्हें कैसे काट लिया। पति विजय ने कहा कि वह कुत्ता मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि भविष्य में किसी ओर को वह नहीं भुगतना पड़े, जो उनके परिवार पर गुजर रही है। उनका पूरा परिवार परेशान है।