फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: रात में ऑनलाइन खाना मंगा रहे हैं तो ध्यान दें...12 बजे के बाद नहीं आएगा डिलीवरी बॉय

Wed, 27 Nov 2024 11:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

फूड डिलीवरी बॉयज के संबंध में कई शिकायतें मिल रही हैं। लिहाजा, उनकी भी रात में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खाने की आड़ में कई तरह की अन्य वस्तुओं की भी डिलीवरी की जा रही है।
विज्ञापन
फूड डिलीवरी बॉय - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात में फूड डिलीवरी बॉयज से खाना मंगा रहे हैं तो 12 बजे से पहले ही ऑर्डर दे दें। इसके बाद से किसी का ऑर्डर नहीं लिया जाएगा। रेस्टोरेंट केवल रात 12 बजे तक ही डिलीवरी बॉय को खाना ले जाने देंगे। इस संबंध में पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। ताकि, इस व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फूड डिलीवरी बॉयज के संबंध में कई शिकायतें मिल रही हैं। लिहाजा, उनकी भी रात में चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। खाने की आड़ में कई तरह की अन्य वस्तुओं की भी डिलीवरी की जा रही है।

Uttarakhand: पर्यटन विकास के लिए केंद्र सरकार ने दी 100 करोड़ की मंजूरी, 66 करोड़ की पहली किश्त जारी

ऐसे में सभी रेस्टोरेंट व होटल आदि को हिदायत दी गई है कि वे ऑर्डर पर खाना 12 बजे से पहले ही डिलीवरी बॉयज को दे दें। ताकि, देर रात तक डिलीवरी बॉयज शहर में न घूमें। इससे अनावश्यक सड़क हादसों पर भी लगाम लगाई जा सकती है।

बता दें कि पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने सभी रेस्टोरेंट और बार आदि को 11 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वीकेंड पर भी बार को 11 बजे तक ही बंद करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब डिलीवरी बॉयज की भी देर रात आकस्मिक चेकिंग के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें